बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरी फरेंदा पुलिस, नौ वाहनों का किया चालान
बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक
फरेंदा/महराजगंज।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से फरेंदा पुलिस ने थाना क्षेत्र के खजुरिया में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सड़क पर उतरकर दोपहिया सहित अन्य वाहनों की जांच की।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और आवश्यक वाहन कागजात के वाहन चलाते मिले नौ चालकों के वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस ने लोगों को समझाया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक वाहन चालक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना चाहिए।
इस अभियान में उपनिरीक्षक मनीष सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ, कांस्टेबल दीपक यादव और अरविंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीएमओ के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स, जारी किया नोटिस लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल-सिसवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा वाहन, बड़ा हादसा टला सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार…
पूरी खबर पढ़ें →
पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश महराजगंज। पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 25 लाख रुपये 08 माह में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।