कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सुसनेर में शासकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने मरीजों से उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता एवं चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
*उपचार व्यवस्था का लिया जायजा*
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने चिकित्सालय में उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
*बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में तत्परतापूर्वक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाइयां एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।