Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता के संदेश को किया नमन

21 Nov 2026, 11:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता के संदेश को किया नमन - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शहीद दयाल cm ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला के माध्यम से गुरु जी के जीवन, आदर्शों और महान बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें उनके त्याग, साहस, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के संदेश को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु जी के जीवन से प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए।

विद्यालय प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान भारतीय इतिहास में मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर दूसरों के अधिकारों एवं धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की। उनका जीवन हमें निडरता, त्याग, सहिष्णुता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की आयोजन जिम्मेदारी विद्यालय स्टाफ सदस्य मधु एवं ममता शर्मा ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए तैयार किया तथा चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन करवाया।

इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देश की महान सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया
Jaipur21 Nov

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, गाजीपुर में आठ ईडीसी केंद्रों पर मिलेगी ईवीएम से मतदान की जानकारी, 21 व 22 नवंबर को विशेष बूथ दिवस खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुना
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कलेक्टर ने सुसनेर में किया शासकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं परिजनों से की चर्चा
हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार पम्मी ठाकुर 23 को आएंगे धारूहेड़ा -भारत भूषण राणा
Rewari21 Nov

हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार पम्मी ठाकुर 23 को आएंगे धारूहेड़ा -भारत भूषण राणा

धारूहेड़ा( सुरेश सिहाग ) हिमाचली कल्चरल एंड वैलफेयर एसोसिएशन सोसायटी का 21वां भगवती का विशाल जागरण एवं भंडारा…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई
Basti21 Nov

बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई

बस्ती महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनी एडवोकेट हेमलता पांडे समर्थकों ने दी बधाई भारतीय जनता पार्टी महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!