Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

समन्वय, सहयोग और मैत्री भावना को बढ़ावा देता है खेल : कुलपति प्रो. नागेश दुबे

21 Nov 2026, 02:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समन्वय, सहयोग और मैत्री भावना को बढ़ावा देता है खेल : कुलपति प्रो. नागेश दुबे - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 157वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 20 नवंबर से 26 नवंबर तक गौर उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है ।

शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खेल कूद गतिविधियों का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर से 24 नवम्बर तक अब्दुल गनी ख़ान स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें विवि के विद्यार्थी, अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी, विवि महिला क्लब एवं अन्य की भागीदारी होगी । ‘गौर सप्ताह’ के पहले दिन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं संबद्ध महाविद्यालय के तत्वावधान में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो.

नागेश दुबे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि गौर जयंती मुख्य समन्वयक प्रो.

आशीष वर्मा रहे । इस अवसर पर निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ.

विवेक बी. साठे उपस्थित रहे.

अतिथियों द्वारा डॉ. गौर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ.

इस अवसर पर कुलपति प्रो. दुबे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा है.

यह शरीर को और मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है. यह समन्वय, सहयोग और मैत्री भावना को बढ़ावा देता है.

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार एवं आभार डॉ. राजू टंडन ने माना ।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे, निगम पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, डीसीडीसी प्रो. एन.

पी. सिंह, सहायक निदेशक डॉ.

सुमन पटेल, डॉ. आशीष पटेरिया, डॉ.

सुशील गुप्ता, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ.

जितेन्द्र पांडेय, डॉ. मनोज जैन, डॉ.

सी. पी.

उपाध्याय, राहुल गिरी गोस्वामी, आंजनेय शुक्ला, रंजन मोहंती, दीपक गुप्ता, डॉ. हिमांशु यादव उपस्थित रहे ।

प्रतियोगिता का पहला मैच गौर टाईटंस और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया जिसमें गौर टाईटंस ने टॉस जीतकर पत्रकार एकादश को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया । पत्रकार एकादश ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट में 162 रन बनाए ।

शशांक त्रिपाठी एवं शान दुबे ने सर्वाधिक 25-25 रनों की पारी खेली । गौर टाईटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट सचिन पासी एवं 2-2 विकेट संदीप और दुष्यंत ने लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौर टाईटंस की टीम मात्र 133 रन ही बना सकी. सर्वाधिक 46 रनों की पारी पीयूष चौरसिया ने खेली एवं राजकुमार ने 25 रन, संदीप ने 24 रन बनाए ।

महेंद्र कुमार और शत्रुघन ने शानदार बैटिंग करते नाबाद पारी खेली । पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए दानिश एवं सुदीप ने सर्वाधिक 3 -3 विकेट लेकर 29 रनों से अपनी टीम को जीत दिलाई ।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमपीईबी और संबद्ध महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर संबद्ध महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए । सर्वाधिक 74 रनों की शानदार नाबाद पारी जगत बंसल ने खेली जिसमे 5 छक्के एवं 4 चौके शामिल है।

41 रनों की पारी राहुल सोनी ने खेली । एमपीईबी की ओर से गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निखिल गुप्ता एवं 2 विकेट देव परिहार ने और राम विवेक गौतम ने 1 विकेट लिया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीईबी की टीम 96 रन पर सिमट गई. अरशद अली ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली ।

संबद्ध महाविद्यालय की ओर से गेंदबाजी करते हुए जगत बंसल ने 4 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई एवं अंकित हजारी 3 विकेट लेकर 74 रन से अपनी टीम को जीत दिलाई । अंपायर वैभव, आदित्य बेन, सुयश त्रिपाठी, अर्शदीप पन्नू एवं स्कोरर तनुज भारद्वाज रहे ।

दिनांक 21 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम21 नवम्बर प्रातः 09:30 से 10:00 बजे के मध्य गौर जयंती पर केन्द्रित परिचर्चा का प्रसारण, आकाशवाणी सागर से 21 नवम्बर को प्रातः11:00 बजे से विद्यार्थियों हेतु भारतीय खेल अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होंगे ।21 नवम्बर को प्रातः11:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन गौर जन्मस्थली, शनीचरी में होगा | 21 नवम्बर को प्रातः11.00 बजे से विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम स्वर्ण जयंती सभागार में होगा |21 से 22 नवम्बर को प्रातः11:00 बजे से विश्वविद्यालय शिक्षक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होगी ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
काढ़ा पीने से 2 की गई जान सरपंच ने कहा 90% की छूटी शराब बाबा को बताया निर्दोष
Sagar21 Nov

काढ़ा पीने से 2 की गई जान सरपंच ने कहा 90% की छूटी शराब बाबा को बताया निर्दोष

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बैतूल जिले के पाथाखेड़ा गांव में कथित नशामुक्ति काढ़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
संभागायुक्त ने किया कलेक्टर कार्यालय व जिला पंचायत भवन का निरीक्षण 🏗️
Maihar21 Nov

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर कार्यालय व जिला पंचायत भवन का निरीक्षण 🏗️

मैहर। संभागायुक्त श्री शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!