बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धान की फसल बर्बाद होने से किसानों की टूटी कमर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पकरी में भारी बारिश से किसानों को भारी नुकसान, कई बीघा खेतों में कटी पड़ी धान की फसल पानी में डूबी, सरकार से मुआवजे की मांग।
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र :– अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पकरी क्षेत्र में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की खेतों में कटकर रखी धान की फसल बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसान अनिल सिंह, तुसीर कुमार, तेजमान सिंह एवं राधाकांत सहित अन्य किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार, कई बीघा खेतों में धान की कटाई हो चुकी थी और फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक हुई तेज बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी पूरी फसल पानी में डूब गई, जिससे उसके खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
पीड़ित किसानों का कहना है कि धान की खेती करने में उन्होंने बीज, खाद, जुताई, मजदूरी और अन्य कृषि कार्यों पर काफी पैसा खर्च किया था। पूरे परिवार ने दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी सारी मेहनत बर्बाद कर दी। अब किसानों के सामने यह चिंता है कि खेती में लगाया गया पैसा कैसे वापस मिलेगा और परिवार का खर्च कैसे चलेगा।
किसानों ने सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बारिश से हुई फसल क्षति का तत्काल स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, जिससे उन्हें इस आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।
किसानों का दर्द साफ झलक रहा है। जिस फसल से उन्हें पूरे साल की उम्मीद थी, वही फसल आज खेतों में पानी के बीच बर्बादी की कहानी बयां कर रही है। अब अन्नदाताओं को सरकार से आर्थिक सहायता और राहत की उम्मीद है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई कार्यक्रम, नई तैनाती के लिए अधिकारियों को किया गया सम्मानित। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहरिद्वार से 13 निरीक्षकों का तबादला, रवानगी से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsहरिद्वार से 13 निरीक्षकों का तबादला, रवानगी से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत आसकंद्रा की नवनिर्वाचित सरपंच समदा बाईसा ने आज विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की उच्चस्तरीय समीक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।