Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा

22 Nov 2026, 04:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा - कटनी, मध्य प्रदेश

बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार

समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा सम्मानित

कटनी। बेटियां किसी परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि गर्व और सम्मान का प्रतीक हैं। इसी सकारात्मक सोच को समाज में मजबूत करने के उद्देश्य से बड़वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर उमरिया में समाज सेवा विकास संस्था द्वारा एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है।

संस्था की टीम ने हाल ही में बेटियों को जन्म देने वाली उन माताओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी बेटी के जन्म पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर नवजात बच्चियों को उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया।

दोहरी मानसिकता बदलने का संकल्प

कार्यक्रम में नंदिनी, प्रभा सेन, फिजा बी, पूजा सिंह और सुधा पठकार ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी समाज के कुछ वर्गों में बेटियों के जन्म को लेकर दोहरी मानसिकता देखने को मिलती है। कई परिवारों में आज भी बेटी के जन्म को लेकर नकारात्मक सोच बनी हुई है। ऐसी रूढ़िवादी मानसिकता को बदलना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिलने चाहिए। इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्था ने यह अभियान शुरू किया है।

हर महीने होगा माताओं का सम्मान

आयोजकों ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक महीने एक दिन निर्धारित कर ऐसी माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिनके घर बेटी का जन्म हुआ है और वे अपनी बेटी के जन्म पर गर्व महसूस करती हैं।

संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि परिवारों का मनोबल बढ़ाना और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, समानता तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

संस्था की इस पहल की ग्रामीणों और महिलाओं ने सराहना की। आयोजकों ने विश्वास जताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से समाज की सोच में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। बेटियों को सम्मान और समान अवसर देकर ही एक बेहतर एवं समानतापूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 – जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बंडा की घटना के बाद सागर पुलिस की विशेष जनजागरूकता पहल, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रही जागरूक
Sagar22 Nov

बंडा की घटना के बाद सागर पुलिस की विशेष जनजागरूकता पहल, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को कर रही जागरूक

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* । बंडा में शराब सेवन से जुड़ी दुखद घटना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar22 Nov

खानपुर में 24 नवंबर को 87वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर

खानपुर। नगर में अग्रवाल समाज के सहयोग से 24 नवंबर, मंगलवार को गायत्री माता मंदिर (ब्रह्माणी मंदिर परिसर),…

पूरी खबर पढ़ें →
झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
Jhalawar22 Nov

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव
Sagar22 Nov

गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!