Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

22 Nov 2026, 06:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा - JHALAWAR, राजस्थान

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अखिल भारतीय कोली समाज के जिला अध्यक्ष श्री सत्यनारायण कोली की अध्यक्षता में यूवी शाक्य फार्म हाउस, रेलवे स्टेशन रोड पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत कोली समाज के बंधुओं द्वारा वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। पूरे परिसर में "वीरांगना झलकारी बाई अमर रहें" के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया।

इसके पश्चात कोली समाज झालावाड़ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र शाक्य ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई बनकर दुश्मनों को धोखा दिया और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। समाज को उनकी जयंती को केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

तत्पश्चात अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष महोदय श्री सत्यनारायण कोली ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में जिला झालावाड़ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। आपसी विचार-विमर्श के पश्चात यह तय किया गया कि झालावाड़ जिले की समस्त तहसीलों के समाज बंधुओं को बुलाकर आगामी मीटिंग में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया जाएगा।

आगामी मीटिंग 20 दिसंबर 2026 को रखी गई है।

कार्यक्रम के अंत में झालावाड़ कोली समाज अध्यक्ष श्री राजेंद्र शाक्य द्वारा अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संजय कुमार वर्मा, सुनील कोली, विजय कुमार वर्मा, दुर्गेश, संजय कुमार, बालचंद कोली, हेमेंद्र, डल्लू राम, विनोद कुमार, धीरज शाक्य, महेंद्र कुमार कोली, भारत शाक्य, भेरूलाल शाक्य, रमेश, कौशलराज शाक्य, रविंद्र कुमार, नंदकिशोर वर्मा, धनीराम समर्थ, नितेश कुमार, संजीव कुमार इत्यादि समाज बंधु मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया
Dhanbad22 Nov

कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया

बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Rewari22 Nov

नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा
यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट
Mahrajganj22 Nov

यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट

महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!