खानपुर में 24 नवंबर को 87वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। नगर में अग्रवाल समाज के सहयोग से 24 नवंबर, मंगलवार को गायत्री माता मंदिर (ब्रह्माणी मंदिर परिसर), अटरू रोड पर 87वें नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बिरला आई हॉस्पिटल कोटा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर में जांच के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए योग्य पाए जाने वाले मरीजों का बिरला आई हॉस्पिटल कोटा में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में मरीजों की जांच, ऑपरेशन, लेंस, चश्मा एवं भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आंखों की बीमारियों से राहत दिलाना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार, साईं प्रसाद ग्रुप, पल्स कंपनी सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत,…
पूरी खबर पढ़ें →
बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…
पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।