Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balodabazar-Bhatapara

शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित*

22 Nov 2026, 06:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित* - बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़

*शातिर ठग के हौसले बुलंद: कई शहरों के मोबाइल व्यापारियों को लगाया लाखों का चूना; रायपुर व बिलासपुर में हुई FIR, पर बलौदाबाजार में कार्रवाई नहीं, 18 महीने से चक्कर काट रहे पीड़ित*

बलौदाबाजार

मासूम चेहरे के पीछे शातिर दिमाग रखने वाले एक अंतर-जिला ठग ने प्रदेश के कई शहरों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों की नींद उड़ा रखी है। भाटापारा शहर निवासी निर्माण किंगरानी (पिता- कमल किंगरानी) नामक इस शातिर ठग पर बिलासपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार और रायपुर के प्रतिष्ठित व्यापारियों से लाखों रुपये के महंगे स्मार्टफोन ठगने के गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि रायपुर और बिलासपुर में FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस की सुस्ती इस शातिर ठग के लिए 'सुरक्षा कवच' बनी हुई है, वहीं बलौदाबाजार पुलिस तो मामला दर्ज करने तक से कतरा रही है।

*इन शहरों के व्यापारियों को बनाया शिकार*

*बिलासपुर*

नवंबर 2026 में बिलासपुर स्थित 'सुनीता मोबाइल' के संचालक जितेंद्र मंगलानी की दुकान से 3 लाख 23 हजार रुपये कीमत के 4 नग महंगे मोबाइल फोन ठग लिए गए। इस मामले में थाने में बाकायदा FIR दर्ज कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद यह शातिर ठग पुलिस की पहुंच से दूर है।

*रायपुर*

राजधानी रायपुर स्थित 'राजधानी मोबाइल' से लगभग 4 लाख रुपये कीमत के 2 एप्पल आईफोन (Apple) ठग लिए गए। यहाँ भी शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई और पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में इसे गिरफ्तार भी किया था, जिसके चलते यह एक दिन के लिए जेल की हवा भी खा चुका है।

*बलौदाबाजार*

स्थानीय बजरंग चौक स्थित 'वलेचा मार्केटिंग' के संचालक व प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार वलेचा को भी इसने अपना शिकार बनाते हुए 7 नग मोबाइल फोन की ठगी की। विडंबना यह है कि जहाँ रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने इस ठग के खिलाफ FIR दर्ज की है, वहीं बलौदाबाजार पुलिस पीड़ित व्यापारी को पिछले 18 महीनों से न्याय के लिए घुमा रही है और हर बार मामले को 'आपसी लेनदेन' बताकर टाल रही है।

*भाटापारा*

भाटापारा के ही एक मोबाइल व्यवसायी से भी इस शातिर ठग द्वारा 5 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया गया है।
इनके अलावा भी प्रदेश के कई अन्य व्यापारियों के इस शातिर ठग का शिकार होने की चर्चा है, जो पुलिसिया कार्रवाई की जटिलताओं के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं।

*पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: दो जिलों में FIR, फिर बलौदाबाजार में टालमटोल क्यों?*

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू पुलिस प्रशासन का दोहरा और सुस्त रवैया है। एक तरफ रायपुर में FIR व गिरफ्तारी हुई और बिलासपुर में भी FIR दर्ज कर ली गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से ठग खुलेआम घूम रहा है। दूसरी तरफ, बलौदाबाजार पुलिस पीड़ित व्यापारी को पिछले डेढ़ साल (18 महीने) से 'आपसी लेनदेन' की थ्योरी समझाकर पल्ला झाड़ रही है।

*व्यापारियों में आक्रोश*

व्यापारी वर्ग में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि जब दो बड़े जिलों की पुलिस इस मामले को अपराध मानकर FIR दर्ज कर चुकी है, तो बलौदाबाजार पुलिस इसे महज 'आपसी लेनदेन' कैसे बता सकती है? पुलिस और प्रशासन की इसी ढिलाई का फायदा उठाकर भाटापारा का यह शातिर ठग दिन-ब-दिन नए शहरों और नए व्यापारियों को अपना निशाना बना रहा है। व्यापारियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बलौदाबाजार में भी FIR दर्ज करने, इस शातिर ठग को गिरफ्तार करने और ठगी गई रकम व मोबाइलों की रिकवरी की मांग की है।

*मामला न्यायालय में*

वलेचा मार्केटिंग के संचालक राजकुमार वलेचा ने बताएं कि वह पुलिस के द्वारा जब नहीं हुआ एफआईआर दर्ज तब उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और संभवत अब एफआईआर करने हेतु आदेश जारी किया जा सकता है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

स्मार्ट मीटरने लोकांचं जगणं कठीण केलं! विधानसभेत विजय वडेट्टीवार यांचा सरकारला घेराव
Mumbai22 Nov

स्मार्ट मीटरने लोकांचं जगणं कठीण केलं! विधानसभेत विजय वडेट्टीवार यांचा सरकारला घेराव

दिनांक : २२ नोव्हेंबर २०२६ | NEED 24 मराठी न्यूज स्मार्ट मीटरने लोकांचं जगणं कठीण केलं! विधानसभेत विजय…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्राधिकारी निचलौल ने ठूठीबारी थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Mahrajganj22 Nov

क्षेत्राधिकारी निचलौल ने ठूठीबारी थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

थाना परिसर से लेकर मालखाना, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत के नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर निजी दुकान का विज्ञापन खर्च विवरण मिटाने का आरोप, अरेकेल में ग्रामीणों में नाराजगी
Mahasamund22 Nov

पंचायत के नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर निजी दुकान का विज्ञापन खर्च विवरण मिटाने का आरोप, अरेकेल में ग्रामीणों में नाराजगी

पंचायत के नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर निजी दुकान का विज्ञापन! खर्च विवरण मिटाने का आरोप, अरेकेल…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *कैलाश राज मेवाड़ा फिर बने मालवा जनशक्ति के प्रदेश मीडिया प्रभारी
Agar-Malwa22 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *कैलाश राज मेवाड़ा फिर बने मालवा जनशक्ति के प्रदेश मीडिया प्रभारी

**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!