क्षेत्राधिकारी निचलौल ने ठूठीबारी थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


थाना परिसर से लेकर मालखाना, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा थाना ठूठीबारी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की समीक्षा करते हुए उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षकों, विवेचकों, बीट बीपीओ एवं ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें यक्ष ऐप के माध्यम से गांवों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने तथा रात्रि गश्त और चेकिंग को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में किसानों द्वारा पुवाल जलाने की मनमानी जारी है, जबकि इस पर पाबंदी लगी हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २२ नोव्हेंबर २०२६ | NEED 24 मराठी न्यूज स्मार्ट मीटरने लोकांचं जगणं कठीण केलं! विधानसभेत विजय…
पूरी खबर पढ़ें →
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 PPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CO बदले लखनऊ। उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत के नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर निजी दुकान का विज्ञापन! खर्च विवरण मिटाने का आरोप, अरेकेल…
पूरी खबर पढ़ें →
**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…
पूरी खबर पढ़ें →
पोलियो दिवस संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।