Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार

23 Nov 2026, 10:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित होने से बड़ा झटका लगा है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से 7,500 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए करीब 7.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

नियम पुस्तिका में परीक्षा की संभावित शुरुआत 19 नवंबर 2026 निर्धारित थी, लेकिन तारीख बीत जाने के बावजूद न एडमिट कार्ड जारी हुए और न ही परीक्षा स्थगित होने की कोई आधिकारिक सूचना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, ESB के अधिकारियों ने परीक्षा आगे बढ़ने की पुष्टि करते हुए बताया है कि तैयारियों में अतिरिक्त समय लग रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, अगले 15 से 20 दिनों के भीतर परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इस भर्ती में 28 पीएचडी धारकों, 10 हजार से अधिक बीई-बीटेक डिग्रीधारकों और हजारों स्नातक एवं परास्नातक युवाओं ने भी आवेदन किया है।

मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने परीक्षा की तारीख और सूचना व्यवस्था को लेकर मंडल पर सवाल उठाते हुए इसे बेरोजगार युवाओं के साथ क्रूर मजाक बताया है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम व एडमिट कार्ड के लिए ESB की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी इस भर्ती में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि परीक्षा की निश्चित तारीख कब घोषित होगी और समय पर सूचना नहीं देने की जवाबदेही कौन लेगा?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त
Sagar23 Nov

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने
error: Content is protected !!