Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Tehri Garhwal

होटल की नौकरी छोड़ गांव में की सेब की बागवानी,आज लाखों की टर्नओवर,दूसरों ने भी अपनाई राह

23 Nov 2026, 12:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
होटल की नौकरी छोड़ गांव में की सेब की बागवानी,आज लाखों की टर्नओवर,दूसरों ने भी अपनाई राह - TEHRI GARHWAL, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
November 22, 2026

Sev gardening through Apple Mission Scheme

टिहरी। आजीविका चलाने के लिए कभी पहाड़ से निकलकर शहर में होटल की नौकरी करने वाले टिहरी निवासी युवक ने सेव की बागवानी का रास्ता चुना। आज वह सालाना 8-10 लाख की आय का साधन बना चुका है।

जौनपुर विकासखंड के ग्राम मीरीया, पट्टी लालूर निवासी राजेश सजवाण को भी कभी आजीविका की तलाश में अपना गांव छोड़कर दूसरे शहर जाना पड़ा था। वहां वह होटल में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इसी बीच उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उद्यान विभाग के सहयोग से उन्होंने एप्पल मिशन योजना का लाभ उठाकर गांव में ही सेब की बागवानी को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया।

राजेश सजवाण बताते हैं कि वर्ष 2021-22 में उन्होंने एप्पल मिशन योजना के तहत 500 सेब के पौधे लगाए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 500 और पौधों का रोपण किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 1000 सेब के पौधों से बागवानी की शुरुआत की। योजना के तहत सरकार की ओर से 80 प्रतिशत अनुदान मिला, जबकि 20 प्रतिशत धनराशि उन्होंने स्वयं खर्च की। शुरुआत में क्षेत्र के लोग यहां सेब की बागवानी की सफलता को लेकर आशंकित थे, लेकिन राजेश ने मेहनत और लगन से अपना प्रयास जारी रखा।

‎आज उनकी यह पहल क्षेत्र में बदलाव की मिसाल बन गई है। राजेश बताते हैं कि उनकी बागवानी से प्रेरित होकर आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक सेब के बगीचे विकसित हो चुके हैं। वर्तमान में उनके साथ 8 से 10 लोगों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को घर के आसपास ही आजीविका का साधन उपलब्ध हो रहा है। वहीं, राजेश की सालाना आय भी लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
‎

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Haridwar22 Nov

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गुजरात से पधारे कथा…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो पुलिसकर्मियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया के जरिए जनजा
जनगणना कार्य होगा और अधिक सरल व सुगम,अब स्वगणना से अपने परिवार की जानकारी स्वयं भी कर सकते हैं दर्ज
Pauri Garhwal22 Nov

जनगणना कार्य होगा और अधिक सरल व सुगम,अब स्वगणना से अपने परिवार की जानकारी स्वयं भी कर सकते हैं दर्ज

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat November 21, 2026 टिहरी। जनगणना-2027 के तहत जनपद में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!