Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो पुलिसकर्मियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया के जरिए जनजा

22 Nov 2026, 11:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो पुलिसकर्मियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया के जरिए जनजा - भागलपुर, बिहार

बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो पुलिसकर्मियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया के जरिए जनजागरूकता और पुलिस की सकारात्मक छवि को देंगे बढ़ावा

रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम

भागलपुर। भागलपुर पुलिस के लिए गर्व और सम्मान की बात है। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा भागलपुर जिला के दो पुलिसकर्मियों को बिहार पुलिस के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में चयनित किया गया है। चयनित पुलिसकर्मियों में सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी शामिल हैं।

इस चयन से भागलपुर पुलिस की उपलब्धियों में एक और सम्मान जुड़ गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली इस जिम्मेदारी के तहत दोनों पुलिसकर्मी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की अच्छी खबरें, जनहित से जुड़े संदेश, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और विभिन्न सामाजिक अभियानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे।

विशेष रूप से भागलपुर के सिपाही धनंजय कुमार पासवान का बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके साथ महिला सिपाही निकिता कुमारी भी इस महत्वपूर्ण भूमिका में अपनी सहभागिता निभाएंगी।

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के माध्यम से सकारात्मक और जागरूकता से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचने से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर संवाद को मजबूती मिलेगी।

भागलपुर पुलिस के दोनों चयनित कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से बिहार पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।#AagazTime#BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #BhagalpurPolice #BiharPolice #BhagalpurNews #DhananjayKumarPaswan #NikitaKumari #SocialMediaInfluencer #BiharPoliceHeadquarters #PoliceAwareness #PolicePublicRelations #भागलपुर_पुलिस #बिहार_पुलिस #धनंजय_कुमार_पासवान #निकिता_कुमारी #भागलपुर_समाचार #पुलिस_की_सकारात्मक_छवि

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
पंजवारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलो 720 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, संकट मोचन चौक के पास टेंपो स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी, घर की तलाशी में गांजा, चिलम और अन्य सामग्री ब
“रक्षक ही जब भक्षक की कतार में खड़े दिखें ” ​खाकी पर मर्यादा का संकट : जब कानून के पहरेदार ही कटघरे में हों,
Katihar22 Nov

“रक्षक ही जब भक्षक की कतार में खड़े दिखें ” ​खाकी पर मर्यादा का संकट : जब कानून के पहरेदार ही कटघरे में हों,

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 21नवम्बर 2026, पटना : ​गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना (ज्ञापांक…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
सन्हौला में फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, भोज खाकर घर लौटा था अभिषेक, प्रेम विवाह की चल रही थी तैयारी, पिता ने बताया पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
error: Content is protected !!