Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

पंजवारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलो 720 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, संकट मोचन चौक के पास टेंपो स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी, घर की तलाशी में गांजा, चिलम और अन्य सामग्री ब

22 Nov 2026, 11:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पंजवारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलो 720 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, संकट मोचन चौक के पास टेंपो स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी, घर की तलाशी में गांजा, चिलम और अन्य सामग्री ब - भागलपुर, बिहार

पंजवारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलो 720 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, संकट मोचन चौक के पास टेंपो स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी, घर की तलाशी में गांजा, चिलम और अन्य सामग्री बरामद

रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम

बांका जिले में सूखा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 किलो 720 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फंटुस साह (करीब 36 वर्ष), पिता स्वर्गीय गोविंद साह, निवासी लहौड़िया, थाना पंजवारा के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक, बांका के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 नवंबर 2026 को पंजवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजवारा संकट मोचन चौक स्थित बाराहाट टेंपो स्टैंड के पास छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद सफेद रंग के झोले से 5 किलो 150 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही सैमसंग कंपनी का एक बड़ा स्क्रीन वाला टच मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

– घर की तलाशी में भी मिला गांजा और नशे से जुड़ा सामान

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके लहौड़िया स्थित घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 310 ग्राम खुला गांजा, 260 ग्राम सीलबंद पैकेट में गांजा तथा प्लास्टिक के डिब्बे में रखे 40 पीस चिलम और 40 पीस गिट्टी बरामद किए गए।

– इस प्रकार पुलिस ने कुल 5 किलो 720 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था गांजा

पुलिस पूछताछ में आरोपी फंटुस साह ने स्वीकार किया कि वह गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इस मामले में पंजवारा थाना कांड संख्या 119/26, दिनांक 20 नवंबर 2026, धारा 8/20(b)(ii)(B)/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी छापेमारी जारी है।

– नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती जारी

बांका पुलिस ने सूखा नशा के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। पुलिस का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है।#AagazTime#BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BiharNews #Bihar #ViralNews #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers
#Panjwara #BankaPolice #BankaNews #GanjaSmuggling #गांजा_तस्करी #गांजा_बरामद #तस्कर_गिरफ्तार #पंजवारा #बांका #बिहार_पुलिस #NDPSAct #DrugFreeBihar #सूखा_नशा #साहिलराज#Aagazटाइम

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
संविधान की प्रस्तावना अब स्कूलों की दीवारों पर नहीं, बच्चों के विचारों में उतरनी चाहिए! बिहार के सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाने का आदेश ,
error: Content is protected !!