Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक - कटनी, मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा

इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीकांत पासेबंद; घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, मौत की वजह फिलहाल अज्ञात

कटनी/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक बंद दुकान के पीछे बने कमरे में कटनी निवासी व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्रीकांत पासेबंद (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह छिंदवाड़ा में बीज भंडार, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान संचालित करते थे। शनिवार को कटनी में रह रहे परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने छिंदवाड़ा में रहने वाले अपने परिचित को सूचना दी। दोस्त जब दुकान पहुंचा और शटर खुलवाकर अंदर गया तो पीछे के कमरे में व्यापारी मृत अवस्था में मिले।

फोन नहीं उठने पर दोस्त को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत पासेबंद मूल रूप से कटनी के निवासी थे और रोजगार के सिलसिले में छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा क्षेत्र में किराए की दुकान संचालित कर रहे थे। शनिवार को कटनी में रह रहे परिजन लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने छिंदवाड़ा में मौजूद एक परिचित दोस्त को दुकान जाकर पता लगाने के लिए कहा।

शटर खुलवाया तो पीछे के कमरे में मिला शव

परिचित दोस्त आसपास के लोगों की मदद से बंद दुकान पर पहुंचा और शटर खुलवाकर अंदर देखा। दुकान के पीछे बने कमरे में श्रीकांत मृत अवस्था में पड़े मिले। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत दो-तीन दिन पहले ही कटनी से छिंदवाड़ा लौटे थे।

कटनी से पहुंचे परिजन, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन कटनी से छिंदवाड़ा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल व्यापारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
मोबाइल: 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में
Sagar22 Nov

छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
75 कन्याओं का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बने साक्षी, नवदंपतियों को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा
Sagar22 Nov

75 कन्याओं का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बने साक्षी, नवदंपतियों को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिजई में अखंड परम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!