Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

22 Nov 2026, 02:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही हैं। आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत 21 नवंबर 2026 की रात को क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने ग्राम पूरणपुर से कल्लू पुत्र हरिराम को हिरासत में लिया। वहीं, अशोक वाटिका सलेमपुर से सिद्धार्थ पुत्र रामपाल सिंह, नरवीर सिंह पुत्र कृष्ण और गुड्डू राम पुत्र रामस्वरूप को पकड़ा गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल गंभीर तोमर, अजय कुमार, हरीश राणा, दीपक रावत और गिरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्धों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Haridwar22 Nov

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गुजरात से पधारे कथा…

पूरी खबर पढ़ें →
गोंडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Gonda22 Nov

गोंडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर आनंद फिलिंग स्टेशन के पास बीती रात करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
पंजवारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 किलो 720 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, संकट मोचन चौक के पास टेंपो स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी, घर की तलाशी में गांजा, चिलम और अन्य सामग्री ब
जनगणना कार्य होगा और अधिक सरल व सुगम,अब स्वगणना से अपने परिवार की जानकारी स्वयं भी कर सकते हैं दर्ज
Pauri Garhwal22 Nov

जनगणना कार्य होगा और अधिक सरल व सुगम,अब स्वगणना से अपने परिवार की जानकारी स्वयं भी कर सकते हैं दर्ज

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat November 21, 2026 टिहरी। जनगणना-2027 के तहत जनपद में…

पूरी खबर पढ़ें →
२ वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी अखेर जेरबंद! माजरी पोलिसांची मोठी कामगिरी
Chandrapur22 Nov

२ वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी अखेर जेरबंद! माजरी पोलिसांची मोठी कामगिरी

दिनांक : २१ नोव्हेंबर २०२६ | NEED 24 मराठी न्यूज २ वर्षांपासून फरार असलेला आरोपी अखेर जेरबंद! माजरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!