SDPI भीलवाड़ा जिला कमेटी की बैठक संपन्न जनसमस्याओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर हुआ विस्तृत मंथन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भीलवाड़ा, 22 नवंबर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की भीलवाड़ा जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी को जनता की ओर से मिले समर्थन और विश्वास को अब जमीनी स्तर पर साकार करने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा।
वहीं, जिला महासचिव आजाद जावेद ने कहा कि जनता ने पार्टी से जो उम्मीदें और भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना संगठन की प्राथमिकता है। आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास और संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की भूमिका केवल चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को उठाना भी संगठन की जिम्मेदारी है।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने जिलेभर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने तथा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष की गतिविधियां संचालित करने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#एक_साथ_दो_दो_झटके : भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव को महज दो दिनों में दोहरे झटको का सामना करना…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 गुजरात की राजनीति में बड़ा बयान! गेनीबेन ठाकोर ने 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP को हराने…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं देश के…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: वैश्य एकता मंच जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ 29 तारीख रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर…
पूरी खबर पढ़ें →
करंजा शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नव नियुक्त पदाधिकारियों को उत्साह के साथ नियुक्ति पत्रों का वितरण…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ उत्तर प्रदेश : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनोज यादव को मऊ जिला अध्यक्ष के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।