Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

जल भराव से राहत की दिशा में महापौर का बड़ा कदम महापौर प्रीती सूरी ने बार्ड की कन्या से कराया भूमि पूजन

23 Nov 2026, 03:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जल भराव से राहत की दिशा में महापौर का बड़ा कदम महापौर प्रीती सूरी ने बार्ड की कन्या से कराया भूमि पूजन - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और वार्डवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 को दो बड़े विकास कार्यों की सौगात मिली है, जहाँ महापौर श्रीमती सूरी ,क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश 'बल्ली' सोनी की एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में कुल 48.69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सी.सी. नालियों का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ भूमिपूजन वार्ड की कन्या सुभी के हाथों संपन्न हुआ। इसके तहत रामनगर शंकर मंदिर से राकेश निगम, सत्यव्रत त्रिपाठी होते हुए वापस पप्पू चक्की तक लागत 20.90 लाख रुपये तथा शिवाजी नगर में गली नंबर 02 की विभिन्न गलियों में 27.79 लाख रुपये की लागत से सी.सी. नाली का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद रेखा तिवारी, शकुंतला सोनी, श्याम पंजवानी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित अन्य वार्ड के नागरिकों एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

पक्की नालियों से सुचारू होगी जल निकासी, जलभराव से मिलेगी राहत

रामनगर और शिवाजी नगर की गलियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रहवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से आवागमन प्रभावित होता था। क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत इन दोनों सी.सी. नाली निर्माण कार्यों से अब जल निकासी व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। निर्माण पूर्ण होने के बाद दोनों क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही गलियों की स्वच्छता एवं सुविधा में भी सुधार होगा।

गुणवत्ता और समयसीमा का रखें विशेष ध्यान: महापौर

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान कर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि दोनों निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

क्षेत्रीय पार्षद ने जताया आभार, नागरिकों को मिलेगा लाभ

क्षेत्रीय पार्षद श्री सोनी ने वार्ड में दोनों नाली निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं शुभारंभ पर महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से रामनगर और शिवाजी नगर के रहवासियों को जल निकासी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की सुविधाओं में सुधार होगा।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दीदारगंज चौक पर बेसहारा सांडों का आतंक, वृद्ध को पटककर किया गंभीर रूप से घायल
Azamgarh24 Nov

दीदारगंज चौक पर बेसहारा सांडों का आतंक, वृद्ध को पटककर किया गंभीर रूप से घायल

दीदारगंज चौक पर बेसहारा सांडों का आतंक, वृद्ध को पटककर किया गंभीर रूप से घायल रिपोर्ट: सुरेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨 **श्रीमाधोपुर-रींगस स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल**
Sikar24 Nov

🚨 **श्रीमाधोपुर-रींगस स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल**

*श्रीमाधोपुर-रींगस स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल** **श्रीमाधोपुर।** श्रीमाधोपुर-रींगस स्टेट हाईवे पर बाइक और…

पूरी खबर पढ़ें →
*पुलिस झंडा दिवस: चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दी शुभकामनाएं, बताया ध्वज का गौरवशाली इतिहास*
Hathras24 Nov

*पुलिस झंडा दिवस: चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दी शुभकामनाएं, बताया ध्वज का गौरवशाली इतिहास*

उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिसकर्मियों को हार्दिक…

पूरी खबर पढ़ें →
18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी,गुरुजनों का किया सम्मान
Mahasamund24 Nov

18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी,गुरुजनों का किया सम्मान

रिपोर्टर हेमन्त तांडी बसना (महासमुंद छत्तीसगढ़ ) 18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनों का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद
Durg24 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे : मिला आशीर्वाद

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने वस्त्र दान अभियान चलाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कपड़े एवं फल बांटे :…

error: Content is protected !!