भोपाल में खेलों के नए युग का आगाज! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 1 हजार करोड़ की लागत से बने अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण जछ

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय बनकर दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके तथा मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, खेल जगत की हस्तियां और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
करीब 134 एकड़ क्षेत्र में लगभग 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस परियोजना से भोपाल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित खेलप्रेमियों और जनसमुदाय से अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने का आह्वान किया।
देखते ही देखते पूरा आयोजन स्थल मोबाइल की रोशनी से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भी अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर इस ऐतिहासिक अवसर में सहभागिता की। यह दृश्य प्रदेश में खेलों के उज्ज्वल भविष्य, नई ऊर्जा और युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रतीक बन गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा शान से लहरा रहा है।
मध्यप्रदेश में भी खेलों का स्वर्णिम भविष्य दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा और पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं।
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की प्रतिभाओं को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों। नाथू बरखेड़ा का अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर इसी सोच और संकल्प का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित होने से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी खेलों के मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल की पहचान पहले से ही हॉकी के साथ जुड़ी रही है, लेकिन अब भोपाल केवल हॉकी तक सीमित नहीं रहेगा।
आने वाले समय में यहां हर खेल के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस खेल परिसर से भोपाल और मध्यप्रदेश के युवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा यहां से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और अन्य अतिथियों ने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से कुल 9 करोड़ 23 लाख रुपये की सम्मान राशि के चेक प्रदान किए।
यह सम्मान खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करने के साथ-साथ प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला कदम रहा। लोकार्पण समारोह में भारत सहित चीन, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
अंतर्राष्ट्रीय टीमों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया। खेल भावना, आपसी सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय खेल संबंधों का सुंदर दृश्य देखने को मिला
केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में इतने बड़े स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर का निर्माण होना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।
भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और मध्यप्रदेश में भी बड़ी संख्या में युवा निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों सहित प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच और सुविधाएं मिलेंगी तो वे निश्चित रूप से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल को अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के रूप में बड़ी सौगात मिली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। इसके लिए शहरों और गांवों के विकास के साथ युवाओं को सही दिशा देना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव लगातार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश खेलों के क्षेत्र में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है।
सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में मध्यप्रदेश देश के सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्यों में शामिल हो। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल को देश की खेल राजधानी के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
इसके साथ ही एशियन चैंपियनशिप जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि भोपाल की हॉकी की पुरानी चमक को फिर से स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।
इस ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता कप्तानसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,लखन पटेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश सत्कार प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपूत, आलोक संजर, विधायक विष्णु खत्री, महापौर श्रीमती मालती राय, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव तथा एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नाथू बरखेड़ा में निर्मित यह अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है।
विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाओं के साथ भोपाल खेलों के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाना और यहां की प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। 134 एकड़ का विशाल परिसर, 1 हजार करोड़ का निवेश और खिलाड़ियों को 9 करोड़ 23 लाख रुपये की सम्मान राशि…
भोपाल में खेलों के नए भविष्य की मजबूत नींव रखी गई है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







