Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में मृत पाए गए पक्षियों के सैंपल जांच हेतु भोपाल भेजे प्रशासन पूरी तरह सतर्क, घबराने की आवश्यकता नहीं

23 Nov 2026, 05:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में मृत पाए गए पक्षियों के सैंपल जांच हेतु भोपाल भेजे प्रशासन पूरी तरह सतर्क, घबराने की आवश्यकता नहीं - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 23 नवम्‍बर शहर के साईं मंदिर के पीछे स्थित झील क्षेत्र में गत दिवस कुछ कौवों की असामयिक मृत्यु होने एवं कुछ पक्षियों के मूर्छित अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि यह पूरा क्षेत्र सघन वृक्षारोपण एवं वनों से आच्छादित है, जो कई वर्षों से कौवों का प्राकृतिक आवास (Natural Habitat) बना हुआ है और यहाँ काफी संख्या में कौवे निवास करते हैं।

लगभग दो वर्ष पूर्व भी इस क्षेत्र में इस प्रकार की घटना सामने आई थी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ.

एम.एल. जारोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही विभाग का दल तत्काल मौके पर पहुंचा।

दल में शामिल डॉ. अरविंद महाजन एवं डॉ.

अंकित जैन द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया और आवश्यक सैंपलिंग की गई। 22 नवंबर 2026 को दोपहर में एकत्र किए गए इन सैंपल्स को वन विभाग के माध्यम से आगामी विस्तृत परीक्षण हेतु हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लेबोरेटरी (NIHSAD), भोपाल भेजा गया।

संक्रमण की रोकथाम और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए गए हैं। मृत पक्षियों का निष्पादन
उप संचालक, पशुपालन ने बताया कि मौके पर पाए गए मृत पक्षियों को नगर पालिका के अमले द्वारा एकत्रित कर लिया गया है।

इन्हें निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पूर्ण पालन करते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सुरक्षित रूप से दफनाया गया है। सैनिटाइजेशन एवं सफाई
नगर पालिका की टीम द्वारा संबंधित झील एवं सघन वन क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई की जा रही है।

इसके साथ ही, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में फॉगिंग (दवा का छिड़काव) का कार्य भी किया जा रहा है। आम जनता से अपील
उप संचालक डॉ.

एम.एल. जारोलिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस घटना को लेकर घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, प्रशासन स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखे हुए है।

हालांकि, एहतियात के तौर पर आवश्यक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी मृत या बीमार पक्षी को न छुएं।

यदि क्षेत्र में पक्षियों की असामान्य मृत्यु या बीमारी से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिलती है, तो तुरंत पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**
Sikar23 Nov

हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष**

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों…

पूरी खबर पढ़ें →
स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश! आंखों में मिर्ची डालने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा
Sagar23 Nov

स्कूली बच्चों को अगवा करने की कोशिश! आंखों में मिर्ची डालने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है,…

पूरी खबर पढ़ें →
चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित
Mirzapur23 Nov

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित

चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आस्था की राह पर दंडवत यात्रा, चिकली से ओंकारेश्वर तक कठिन तपस्या पर निकले फक्कड़ गिरी बाबा
Agar-Malwa23 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आस्था की राह पर दंडवत यात्रा, चिकली से ओंकारेश्वर तक कठिन तपस्या पर निकले फक्कड़ गिरी बाबा

*आगर में प्रवेश करते ही उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत* *आगर-मालवा।* आस्था जब संकल्प…

पूरी खबर पढ़ें →
शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे
Shamli23 Nov

शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे

शामली* शामली। शहर के आजाद चौक के पास रविवार रात करीब 9:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक गया, अपर जिला दंडाधिकारी, गया एवं टाऊन डीएसपी -1द्वारा विष्णुपद मंदिर एवं आसपास स्थित घाटों का निरीक्षण किया गया l
error: Content is protected !!