Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अमृतवेला ट्रस्ट ने किया आयोजन, पुष्पवर्षा कर

23 Nov 2026, 08:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अमृतवेला ट्रस्ट ने किया आयोजन, पुष्पवर्षा कर - कटनी, मध्य प्रदेश

गुरबाणी और शबद-कीर्तन से गूंजा माधव नगर, श्रद्धा के साथ निकली ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अमृतवेला ट्रस्ट ने किया आयोजन, पुष्पवर्षा कर संगत का जगह-जगह हुआ स्वागत

कटनी। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में माधव नगर में अमृतवेला ट्रस्ट द्वारा भव्य ‘गुरु की मेहर वाली प्रभात फेरी’ का आयोजन किया गया। सुबह तड़के निकली प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं सेवादारों ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।

प्रभात फेरी के दौरान माधव नगर का वातावरण गुरबाणी, मधुर शबद-कीर्तन और ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे मार्ग में गुरु साहिब की महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। इस दौरान संगत ने नाम सिमरन, मानव सेवा, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

प्रभात फेरी का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।

आयोजन समिति अमृतवेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं, मानवता, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु नानक देव जी ने सदैव मानवता की सेवा और मिल-जुलकर रहने का मार्ग दिखाया है।

कार्यक्रम के समापन पर अमृतवेला ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों, संगत एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आई-वडिलांकडे दुर्लक्ष केलं तर खिशाला झळ! दरमहा 10,000 रुपयांपर्यंत निर्वाह भत्ता द्यावा लागणार, अन्यथा होणार कारवाई
धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज संतों की
Jaipur23 Nov

धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम के खोजी द्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज संतों की

*धौला में नवनिर्वाचित सरपंच संज्या, उपसरपंच सत्यप्रकाश व वार्ड पंचों ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया कार्य ग्रहण* *त्रिवेणीधाम…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहन कैबिनेट में फैसला सहकारी संस्थाओं और बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टले
Sagar23 Nov

मोहन कैबिनेट में फैसला सहकारी संस्थाओं और बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टले

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से विधायक जैन ने की सौजन्य भेंट,संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
Sagar23 Nov

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से विधायक जैन ने की सौजन्य भेंट,संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल स्थित भारतीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!