Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी

23 Nov 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी - कटनी, मध्य प्रदेश

भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला

मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होगा शुभारंभ

कटनी। नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का शुभारंभ मंगलवार, 24 नवंबर को भव्य शोभायात्रा और धार्मिक उल्लास के साथ होगा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे मधई मंदिर के समीप से भगवान श्री बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, झंडा बाजार और आजाद चौक होते हुए मिशन चौक पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं दर्शन किए जाने की संभावना है।

शोभायात्रा के मिशन चौक पहुंचने के बाद श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से कटाएघाट मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। मेला परिसर में श्री बजरंग बली की प्रतिमा स्थापना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

कटाएघाट की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था के बीच आयोजित होने वाला यह आठ दिवसीय मेला नगरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

नगर निगम प्रशासन ने समस्त नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से शोभायात्रा में शामिल होकर मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!