Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद

23 Nov 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद - KHERI, उत्तर प्रदेश

संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

बताते चलें कि जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली पलिया पुलिस द्वारा पलिया के दो पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद समेत तमाम पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा। इस दौरान पत्रकारों ने पत्रकार एकता जिंदाबाद, आवाज दो हम एक हैं, क्रांतिकारी पत्रकार परिषद जिंदाबाद, माननीय अनिल दूबे आजाद जिंदाबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, निर्दोष पत्रकारों को रिहा करो, पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करो जमकर नारेबाजी की गई।

वहीं पत्रकारों के साथ में भारतीय किसान संगठन के तमाम लोग शामिल हुए। किसान संगठन के लोगों ने कहा कि हम आपके साथ हैं पुलिस की इस लापरवाही की घोर निंदा करते हैं पत्रकारों के प्रति पुलिस का यह रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है पत्रकार समाज का आईना होता है पुलिस उन्हें निशाना बना रही है पत्रकारों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक बताते चलें पलिया कोतवाली में मृत्युंजय चौधरी और चंदन सोनी को गंभीर धाराओं में जेल इसलिए पुलिस ने भेज दिया क्योंकि उनकी गलती इतनी थी कि उन्होंने विपक्षी कुलदीप की मोटरसाइकिल की किस्त बकाया थी और वह अपने किस्त जमा नहीं कर पा रहा था इसी वजह से उसने मृत्युंजय चौधरी से कहा की आप गाड़ी की किस्त जमा कर दीजिए और आप हमारी बाइक ले लीजिए। इस पर मृत्युंजय चौधरी ने उसकी बात मानते हुए गाड़ी ले ली और बकाया किस्त जमा करने लगे।

जब बकाया जमा हो गई तो कुलदीप ने उनसे कहा मेरी बाइक दो। इस पर पीड़ित मृत्युंजय चौधरी ने उससे कहा कि आप मेरे पैसे लौटा दो मैं आपकी बाइक दे दूं।

इसके बाद कुछ महीने पूर्व विपक्षी कुलदीप ने पुलिस को बाइक और रुपए छीनने की तहरीर पुलिस को दी थी। जहां पर दोनों पक्षों में आपसी लेनदेन का सुलह समझौता हो गया था।

उसके बाद इधर 20 नवंबर को विपक्षी कुलदीप ने मृत्युंजय चौधरी को बाइक ट्रांसफर करने के बहाने कोतवाली पर बुलाया था पर वहां विपक्षी कुलदीप समेत अन्य कई लोग पहले से मौजूद थे पीड़ित के वहां पहुंचते ही विपक्षी कुलदीप व अन्य मारपीट पर आमादा हो गए गाली गलौज करने लगे पर पीड़ित ने मौके से 112 नंबर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने यहां क्या किया विपक्षी कुलदीप पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित मृत्युंजय चौधरी और चंदन सोनी को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

मजे की बात तो यह है पीड़ित पत्रकारों के परिवारों को भी उनसे दूर रखा गया उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। इधर पीड़ित परिवार का आरोप है जब भी पुलिस से उनके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो पुलिस इधर-उधर चलाती रही और आखिर में पता चला कि उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आखिर क्या वजह थी की पुलिस ने इस छोटे से मामले में गंभीर धाराओं में पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर और उन्हें जेल भेज दिया इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि मृत्युंजय चौधरी पत्रकार हैं और वह पलिया इलाके में हो रहे नशे के कारोबार को लेकर खबरें चलाते थे पुलिस उनसे नाराज थी।

इसीलिए उन्हें जेल में पुलिस ने डाला है। इधर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लखीमपुर के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम और एसपी को सौंपा।

साथ ही 24 घंटे के अंदर यदि दोनों पत्रकारों को जेल से रिहा नहीं किया गया और उनके मुकदमे निरस्त,वापस नहीं किए गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा ज्ञापन के समय एडिशनल एसपी ने तत्काल जानकारी हासिल करते हुए तुरंत वैधानिक कार्यवाही की बात कही है और क्रांतिकारी पत्रकारों को संतुष्ट करने का प्रयास किया इसके बावजूद भी पत्रकारों ने कहा यदि तत्काल कार्यवाही नहीं होती तो प्रदेश लेवल पर आंदोलन उग्र किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मौके पर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजू गिरी, जिलाविधिक सलाहकार अरविंद मिश्रा, जिला सचिव, अंकित वर्मा, मोहम्मद इरफान गाजी, नसरुद्दीन अंसारी, अंशु वर्मा, रामनिवास गुप्ता, पत्रकार आमिर राजा पम्मी, शाहिद अली, रंजना कुमारी, मनोज मिश्रा, सुनील यादव समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!