मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी*
*मैहर। विगत दिनों ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में मैहर विधायक माननीय श्रीकांत चतुर्वेदी जी की उपस्थिति में रीवा संभाग के आयुक्त महोदय एवं कलेक्टर मैहर द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की गई थी।*
*शिविर के दौरान सामने आई जनसमस्याओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।*
*इसी क्रम में PHE विभाग के मुख्य अभियंता (CE), जबलपुर श्री शाक्यवार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए सहायक यंत्री श्री अरुण मिश्रा को मैहर के प्रभार से हटाकर श्री प्रमोद उपाध्याय को मैहर सहायक यंत्री का प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं।*
*इस प्रशासनिक बदलाव से मैहर क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय कार्यों में गति आने की उम्मीद है। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी द्वारा लगातार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए निर्देशित किया जा रहा है।*
*जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता है।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…
पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई: पिहानी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान; इंस्पेक्टर श्याम नारायण…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 23 नवम्बर 2026, गयाजी : बिहार में ढांचागत विकास की राह में…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई: पिहानी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान; इंस्पेक्टर श्याम नारायण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।