Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

“जनता दरबार, जवाबदेही और सुशासन की ज़मीनी हक़ीक़त”

23 Nov 2026, 10:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
"जनता दरबार, जवाबदेही और सुशासन की ज़मीनी हक़ीक़त" - गया, बिहार

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार
23 नवम्बर 2026,
गयाजी : ​लोकतंत्र में शासन की सार्थकता फाइलों की रफ्तार और दफ्तरों के घेरे से बाहर निकलकर आम नागरिक की पीड़ा को सुनने और सुलझाने में निहित है।

गया समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार इसी प्रशासनिक संवेदनशीलता की कड़ी को रेखांकित करता है। जब जिले के मुखिया सीधे नागरिकों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तो शासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है।

​समाहरणालय में 40 से अधिक आमजनों की मौजूदगी और उनके द्वारा उठाए गए विषय—विशेष रूप से भूमि विवाद, पेंशन, आवास और आरटीपीएस—इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि ज़मीनी स्तर पर जनता किन बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।

भूमि और राजस्व से जुड़े विवाद बिहार के प्रशासनिक तंत्र के लिए लंबे समय से सबसे बड़ी चुनौती रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान का स्पष्ट निर्देश देना प्रशासनिक तत्परता को दर्शाता है।

​हालांकि, जनता दरबार की उपादेयता केवल आवेदन स्वीकार करने या क्षणिक निर्देशों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यह आत्ममंथन का भी विषय है कि यदि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो जाए, तो दूर-दराज के ग्रामीणों को ज़िला मुख्यालय तक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

जनता दरबार का वास्तविक उद्देश्य केवल 'फरियाद सुनना' नहीं, बल्कि निचले स्तर की प्रशासनिक मशीनरी को इतना चुस्त बनाना होना चाहिए कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके अपने प्रखंड में ही संभव हो सके।

​जिलाधिकारी द्वारा 'ऑन द स्पॉट' निवारण और प्राथमिक स्तर पर निष्पादन की पहल सराहनीय है।
आवश्यकता इस बात की है कि इन निर्देशों की सतत निगरानी और फॉलो-अप के लिए एक पारदर्शी ट्रैकिंग व्यवस्था बनी रहे, जिससे 'सुशासन' केवल नारों और पोस्टरों में नहीं, बल्कि हर पीड़ित नागरिक के दरवाजे तक ठोस परिणाम के रूप में पहुंचे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नालंदा पुलिस एक्शन मोड में! NDPS मामलों की समीक्षा, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।
Gaya23 Nov

नालंदा पुलिस एक्शन मोड में! NDPS मामलों की समीक्षा, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।

🚨 नालंदा पुलिस एक्शन मोड में! NDPS मामलों की समीक्षा, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश। रिपोर्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।
Bhagalpur23 Nov

भागलपुर में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।

भागलपुर में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। रिपोर्टर साहिल…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!