नागपुर रेल मंडल नें प्लेटफार्म नंबर 08 पर लगाया निशुल्क वीआर कियोस्क शुरू किया है

मध्य रेलवे के नागपुर रेलवे-स्टेशन पर रेल यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय बोर नहीं लगेगा। मध्य रेलवे प्रशासन ने नागपुर रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 08 पर वीआर( वर्चुअल रियलटी) कियोस्क शूरू किया है।
नागपुर रेलवे-स्टेशन पर अब रेल यात्रीगण, वहीं बैठे बैठे ही वंदेभारत ट्रेन का आनंद ले सकेंगे, यह भी पूरी तरह से निशुल्क रूप से। यह सुविधा मुंबई रेल मंडल के बाद नागपुर रेलवे-स्टेशन में शुरू की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह.कियोस्क प्रतिदिन सुबह 07 बजे से लेकर रात में 09 बजे तक जारी रहेगी। जानकारी अनुसार रेलवे ने पह नियम बनाया है कि कियोस्क के कुल समय का 50% केवल रेलवे-स्टेशन की जानकारी के लिए रहेगा और बाकी 50% समय में मजे वाले वीआर अनुभव मिलेंगे।
रेलवे प्रशासन के अनुसार रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले रेल यात्रियों के समय को मजेदार बनाने के उद्देश्य से यह सुविधा प्रारंभ की गई है। रेलवे-स्टेशन पर अब ट्रेन विलंब होने पर यात्रियों को बोर नही होना पड़ेगा, क्योंकि स्टेशन पर ही वंदेभारत की सैर निशुल्क हो जायेगा।
वीआर कियोस्क में सुविधा= वंदेभारत की सैर और 360° काॅकपीट का अनुभव- इसमें सबसे अधिक मजेदार यही है।.वीआर चश्मा लगाते ही यात्री को लगेगा कि यात्रीगण वंदेभारत ट्रेन के चालक की सीट पर.बैठे हुए हैं, और सामने से 360° डिग्री में पूरा नजारा भी दिखाई देगा,और ऐसा अनुभव होगा कि ट्रेन चल रही है ट्रेन में सैर कर रहे हैं।रोलर कोस्टर राइड भी- जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है, उनके लिए रोलर कोस्टर राइड का भी अनुभव मिलेगा, बिना किसी प्रकार हिले डुले ही बैठे बैठे ही ऊपर नीचे होने का भी आनंद ले सकेंगे। 3डी इंटरैक्टिव गेमिंग भी= बच्चों और युवाओं के लिए 3डी वीआर गेमिंग सुविधा भी बनाई गई है।
आईएमएएक्स 3डी थियेटर में रेलवे की जानकारी,रेल.सेवाएं, यात्री सुविधाएं ,सुरक्षा के संदेश, 3डी थियेटर में दिखाई देंगें। अब नागपुर रेलवे-स्टेशन यात्रा के लिए पहुंचने वाले रेल यात्रियों को ट्रेन के विलंब से आने पर ज्यादा बोर नही होना होगा, स्टेशन पर नये अनुभव का आनंद भी ले सकेंगे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






