Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhagalpur

करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प

24 Nov 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प - भागलपुर, बिहार

करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से पुलिस ने की घंटों पूछताछ

रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम

भागलपुर। जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला बीबी गुल्फाना खातून की मौ/त से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका गदियाचक गांव निवासी मो. शैराजउद्दीन की पुत्री थी। उसका ससुराल कच्चू करहरिया गांव में था। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर ह/त्या का आरोप लगाया है। वहीं, परिजनों का दावा है कि कथित झोलाछाप डॉक्टर मो. इमरान द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी।

– ससुराल में विवाद के बाद हुई मौ/त, मायके वालों ने जताया संदेह

मृतका के मायके पक्ष के अनुसार, गुल्फाना खातून का ससुराल वालों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले पंचायत के माध्यम से समझौता होने के बाद वह दोबारा अपने ससुराल गई थी।

परिजनों ने बताया कि घटना की रात करीब नौ बजे उन्होंने अपने दामाद मो. ऐसान को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सन्हौला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

– इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर की योग्यता पर उठे सवाल

मृतका के परिजनों का आरोप है कि कथित झोलाछाप डॉक्टर मो. इमरान ने महिला को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

हालांकि, महिला को कौन-सा इंजेक्शन दिया गया था, इलाज किस परिस्थिति में किया गया और संबंधित व्यक्ति के पास चिकित्सा की वैध योग्यता थी या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच आवश्यक है। इंजेक्शन और मौत के बीच संबंध की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कथित झोलाछाप चिकित्सकों की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

– पति और कथित डॉक्टर से घंटों पूछताछ

घटना के बाद सन्हौला पुलिस ने मृतका के पति मो. ऐसान और कथित डॉक्टर मो. इमरान से घंटों पूछताछ की। थाना परिसर में मामले को लेकर गहमागहमी और नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही।

इस दौरान मामले को रफा-दफा करने और समझौते की चर्चा भी सामने आई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के मायके पक्ष के लोग निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

– थानाध्यक्ष बोले—आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई

सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। मामले में आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिला की मौ/त के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

नोट: महिला की मौ/त के मामले में ह/त्या और इंजेक्शन से मौ/त के आरोप पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने तक सभी आरोपों को आरोप के रूप में ही देखा जाना चाहिए।#AagazTime #BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #BhagalpurNews #Sahnoula #Karhariya #BhagalpurPolice #BiharPolice #महिला_की_संदिग्ध_मौत #करहरिया_गांव #सन्हौला_समाचार #हत्या_का_आरोप #झोलाछाप_डॉक्टर #निष्पक्ष_जांच #बिहार_न्यूज #BuntiKumar #STVBharat #सोशलटीवीभारत

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भागलपुर में सांसद अजय मंडल का बियाडा घाट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जहाज पर कार ले जाने से रोकने पर भड़के सांसद, एफआईआर और धरने की दी चेतावनी, प्रशासनिक निर्देश का हवाला देकर जहाज संचा
आस्था के धाम में गिद्ध दृष्टि: विष्णुपद मंदिर में सुरक्षा के खोखले दावों पर तीखा प्रहार,
Gaya24 Nov

आस्था के धाम में गिद्ध दृष्टि: विष्णुपद मंदिर में सुरक्षा के खोखले दावों पर तीखा प्रहार,

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 24 नवम्बर 2026, गयाजी : ​मोक्ष की पावन नगरी गयाजी स्थित ऐतिहासिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मोबाइल हैक कर मंडी व्यापारी के बैंक खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये, कुठला थाने में शिकायत दर्ज मोबाइल गर्म होने के बाद अचानक गायब हुआ पूरा डेटा, खाते से रकम निकलने का मैसेज देख व्या
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa24 Nov

शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग को भगाने और यौन शोषण का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग को भगाने और यौन शोषण का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!