Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Etawah

गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए

24 Nov 2026, 07:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए - ETAWAH, उत्तर प्रदेश

गुरु नानक जयंती पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने सीएचसी में फल वितरित किए

जसवंतनगर/इटावा। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह व समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य के सानिध्य में किया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर अजनेरिया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी, श्याम किशोर गुप्ता, बृजेश कुमार शंखवार एवं यश बाबू ने संयुक्त रूप से प्रसूताओं को फल वितरित कर उनके एवं नवजात शिशुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की। संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर अजनेरिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, सेवा, समानता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संस्था लगातार सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय है। जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्रसूताओं को बदलते मौसम और सर्दी की शुरुआत को देखते हुए नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें और अच्छी तरह से ढककर रखें, ताकि ठंड के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण
Budaun25 Nov

ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…

पूरी खबर पढ़ें →
आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Etawah25 Nov

आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा इटावा। थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के…

पूरी खबर पढ़ें →
आग़ाज़ संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज रस्तोगी के निधन से शोक की लहर आमिर सुल्तानी बोले—सरल हृदय, मिलनसार और लगनशील व्यक्तित्व के धनी थे अंबुज रस्तोगी
Budaun25 Nov

आग़ाज़ संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज रस्तोगी के निधन से शोक की लहर आमिर सुल्तानी बोले—सरल हृदय, मिलनसार और लगनशील व्यक्तित्व के धनी थे अंबुज रस्तोगी

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर बदायूं बदायूं, 25 नवंबर। सामाजिक संस्था आग़ाज़ के वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
Etawah25 Nov

आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा इटावा। थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना को० देहात पुलिस द्वारा पिकअप वाहन पर क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 03 राशि गोवशं बरामद, 04 शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!