Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल, - KHERI, उत्तर प्रदेश

अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

**बांकेगंज/खीरी।** मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीन नगर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान वंशिका पुत्री सिद्धार्थ कुमार चौधरी (18 वर्ष) निवासी अमीन नगर तथा हिमांशु पुत्र राकेश कुमार (20 वर्ष) निवासी स्टेशन पुरवा, बांकेगंज के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले तीन से चार वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

बताया जाता है कि वंशिका की मां लक्ष्मी देवी अपने पति से कई वर्षों से चल रहे विवाद के चलते मायके अमीन नगर में अलग मकान बनाकर रह रही थीं। बुधवार को इसी मकान में दोनों के फंदे से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सचिन कुमार, चौकी प्रभारी बांकेगंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मैलानी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक मैलानी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दो युवा जिंदगियों के इस दर्दनाक अंत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण
Budaun25 Nov

ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…

पूरी खबर पढ़ें →
बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत मामला दर्ज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर
error: Content is protected !!