नीमचक बथानी प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रेस विज्ञप्ति
नीमचक बथानी प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ
25 नवम्बर 2026, गया जिले के नीमचक बथानी प्रखंड में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के अंतर्गत सामुदायिक संगठनों के माध्यम से संचालित 'दीदी अधिकार केंद्र' का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मत एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री किसलय कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा जीविका महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। दीदी अधिकार केंद्र उनके अधिकारों की रक्षा में सहयोग के लिए खोले जा रहे है। यहाँ वह अपनी समस्या अपने ही बीच की प्रशिक्षित दीदियों के समक्ष रख पाएगी। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज प्रथा, उत्पीड़न एवं अन्य सामाजिक समस्याओं से संबंधित मामलों में उचित मार्गदर्शन, परामर्श एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। यह केंद्र महिला सशक्तिकरण और उनके सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होगा।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

_आगर:_ सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस पर हुए विशाल समागम में हुए 31 जोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,…
पूरी खबर पढ़ें →
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 25 नवम्बर 2026, गयाजी : कभी बारूद की गंध, लेवी की दहशत…
पूरी खबर पढ़ें →
#जिला_प्रमुख_चुनाव : भरतपुर संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।