Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केन्द्र का उद्घाटन

(घरेलू हिंसा सहित महिलाओं की विभिन्न समस्याओं का निदान करेंगी जीविका दीदियां)

वजीरगंज, गया 25 नवंबर 2026, प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय परिसर में बुधवार को दीदी अधिकार केन्द्र का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा घरेलू हिंसा सहित अन्य सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं के समाधान में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि दीदी अधिकार केन्द्र महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस केन्द्र के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाव, महिला अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही, किसी प्रकार की घरेलू प्रताड़ना या सामाजिक समस्या से जूझ रही महिलाओं को उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें।

मौके पर मौजूद जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) जुली कुमारी ने कहा कि दीदी अधिकार केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के विषय मे जगरूकता साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

जीविकोपार्जन विशेषज्ञ पंकज कुमार ने कहा दीदी अधिकार केंद्र का उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में जीविका से जुड़े कर्मियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचीं जीविका दीदियां ने भी भाग लिया। केन्द्र के उद्घाटन से महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ने और उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण
Budaun25 Nov

ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!