Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Budaun

ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम बमियाना में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, गौशाला का किया निरीक्षण - BUDAUN, उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
जिला रिपोर्टर

दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में आज जनचौपाल का आयोजन कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पात्र नागरिकों के नए वोट बनवाने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भी लोगों को जागरूक किया गया।
जनचौपाल के बाद गांव स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान गौमाता की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कहा गया कि समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण, जनसमस्याओं का समाधान तथा भारतीय संस्कृति और महापुरुषों का सम्मान ही कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत मामला दर्ज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर
error: Content is protected !!