जिला प्रमुख चुनाव आज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#जिला_प्रमुख_चुनाव : भरतपुर संभाग के चार जिलों में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में जीत दर्ज की है। भरतपुर जिला परिषद में कांग्रेस की रेनू बाला ने 17 वोट हासिल कर भाजपा की पूजा (14 वोट) को शिकस्त दी है जबकि सवाई माधोपुर में अनुसूचित जाति का कोई भी भाजपा प्रत्याशी विजयी नहीं होने के कारण पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा (वार्ड नंबर 15) निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं है। धौलपुर में 29 में से 21 सीटें होने के बावजूद कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिली और पार्टी प्रत्याशी अनीशा जाटव ने निर्दलीय उम्मीदवार सोमवती भास्कर को महज एक वोट के अंतर से हराकर किसी तरह लाज बचाई।
प्राप्त जानकारी अनुसार डीग जिले में कांग्रेस की आंतरिक कलह और दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की नाराजगी पार्टी को बेहद भारी पड़ गई थी जिसका सीधा फायदा उठाते हुए भाजपा ने बाजी पलट दी थी। मतदान से पूर्व ही पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए डीग में कांग्रेस की जमीन खिसकने के संकेत दे दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस के 14 सदस्य होने के बावजूद 7 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग करदी थी। उक्त उलटफेर में भाजपा की रेनू सिंह ने कुल 22 वोट हासिल कर कांग्रेस की मूबीना (7 वोट) को 15 वोटों के भारी अंतर से करारी मात दी है जबकि संभाग के पांचवें जिले करौली में जिला परिषद चुनाव दिसंबर में आयोजित किए जाएंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Dr.pintu Paul Distric Repoter Vande Mataram live tv News चंद्रपूर शहरात 220 किलो गौमांस जप्त! 4 आरोपींना अटक,…
पूरी खबर पढ़ें →
_आगर:_ सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस पर हुए विशाल समागम में हुए 31 जोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,…
पूरी खबर पढ़ें →
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर दातागंज (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र दातागंज अंतर्गत ग्राम बमियाना में…
पूरी खबर पढ़ें →
बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला शराब पीकर वाहन चलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।