पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का
आरोपी गिरफ्तार।
कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा स्थित बिदुआ कॉलोनी में सोमवार रात पत्नी के साथ मारपीट कर रहे रिटायर्ड फौजी को रोकना एक पड़ोसी को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे 52 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पर आरोपी ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गा प्रसाद को परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी हरिराम रजक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दुर्गा प्रसाद मूल रूप से ग्राम घटवार के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ तालाबपुरा की बिदुआ कॉलोनी में रह रहे थे। उनके मकान के सामने ही रिटायर्ड फौजी हरिराम रजक अपनी पत्नी कुसुमलता के साथ रहता है। सोमवार रात करीब आठ बजे हरिराम अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। घर से आ रही चीख-पुकार और शोर सुनकर दुर्गा प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति-पत्नी के विवाद में हस्तक्षेप करते हुए हरिराम को पत्नी के साथ गाली- गलौज और मारपीट करने से रोका। बताया गया है कि इसी बात को लेकर हरिराम नाराज हो गया और दुर्गा प्रसाद पर हमला कर दिया। शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी व उप निरीक्षक प्रवीण दांगी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270 मगरलोड कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।