Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

24 Nov 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण - धमतरी, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270
मगरलोड

कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों और सीमावर्ती चेकपोस्टों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कुरूद पीयूष तिवारी , मगरलोड तहसीलदार मनोज कुमार भारद्वाज शाखा प्रबंधक मगरलोड चंद्रभान साहू द्वारा धान खरीदी केंद्र बोरसी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं, किसानों की सुविधा, आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान विक्रय के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी खरीदी प्रक्रिया शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।

अधिकारियों ने किसानों को कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पात्र किसानों को रकबा समर्पण के संबंध में जागरूक करने तथा वास्तविक खेती के अनुरूप पंजीकृत रकबे का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखना, अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखना और किसानों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसके साथ ही मोहेरा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं संभावित अनियमितताओं पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और आवागमन संबंधी आवश्यक अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने के लिए कहा गया।
प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों एवं चेकपोस्टों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों से नियमानुसार धान खरीदी हो और पूरी व्यवस्था निष्पक्ष, जवाबदेह एवं पारदर्शी बनी रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा
Mungeli24 Nov

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
Lalitpur24 Nov

पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!