Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mungeli

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

24 Nov 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा - मुंगेली, छत्तीसगढ़

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

मदकू द्वीप। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मदकू द्वीप में शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवनाथ नदी की महाआरती एवं भव्य दीपदान से पूरा मदकू द्वीप भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर शिवनाथ नदी का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा नदी के तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। दीपों की जगमगाती रोशनी से नदी तट का दृश्य अत्यंत मनमोहक और आकर्षक नजर आया।

विशेष बात यह है कि शिवनाथ नदी संरक्षण की यह परंपरा पिछले 26 वर्षों से निरंतर जीवंत है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में नदियों के संरक्षण, जल संवर्धन, जल-जंगल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।

आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि नदियां केवल हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। इनके संरक्षण और स्वच्छता की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।

महाआरती और दीपदान के इस आयोजन ने एक बार फिर श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Hardoi24 Nov

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे

कांशीराम कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर में भीषण आग, दुकान संचालक विशाल गुप्ता झुलसे रात 11:30 बजे दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण
Dhamtari24 Nov

धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर :- एसकुमार साहू मो नं. 9131340270 मगरलोड कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान…

पूरी खबर पढ़ें →
पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
Lalitpur24 Nov

पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

पत्नी को पीटने से रोकने पहुंचे पड़ोसी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!