पादुरना के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पांढुर्णा के 50 विद्यार्थियों ने किया भोपाल के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण
आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को करीब से जाना, अनुसंधान गतिविधियों की ली जानकारी
पांढुर्णा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा के 50 सदस्यीय विद्यार्थी दल ने पीएम-उषा योजना के अंतर्गत भोपाल स्थित प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक कार्यों को करीब से समझा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने भोपाल स्थित वीआर इंटरनेशनल संस्थान एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) का भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और अनुसंधान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। साथ ही वैज्ञानिक प्रयोगों, नई तकनीकों और अनुसंधान की आधुनिक पद्धतियों को समझकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से परिचित कराना रहा। विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।
वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में महाविद्यालय की यह पहल सराहनीय रही।
— अभय पी. सिंह
वन्दे भारत न्यूज़ छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भव्य सुंदर कांड का आयोजन नेताजी राठौर कुंज नेताजी राठौर परिवार कालापीपल में श्री प्रेमनारायण राठौर के यहां…
पूरी खबर पढ़ें →
हत्या के प्रयास के मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी रंगनाथनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काटी, लाइव प्रसारण ठप पुराने पार्सल…
पूरी खबर पढ़ें →
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 30 चालकों से 22 हजार रुपये समन शुल्क…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला संबंधी गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।