कार हटाने को लेकर छिड़े विवाद में चली गोलियां,एक आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
November 24, 2026
रायवाला। थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद में एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शिवम लिंगवाल पुत्र नंदलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने पहुंचा और वहां खड़ी उनकी मोटरसाइकिल तथा पड़ोसी भास्कर की कार को लात मारने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए वाहन हटाने को कहा। शिवम और उनके परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने जेब से रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिवम के साथ मौजूद भाई-बहन बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली कार में जा लगी। आरोपी ने कुल चार राउंड फायर किए।
घटना की सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में डटा रहा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना (45) पुत्र प्रेम सिंह निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुर कला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे बरामद किए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsश्री बंशीधर नगर में नकाबपोशों का आतंक, आधी रात घरों के दरवाजे खटखटाने से दहशत में ग्रामीण कई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 बड़ी खबर: डंडई के करके पंचायत में प्रजापति तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद डंडई (गढ़वा):…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
एक शिकायत की जांच करने गई बेतनटी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर अचानक पथराव कर दिया गया। इस…
पूरी खबर पढ़ें →
बेतनटी, 25/11: शादी का झूठा वादा कर एक युवती के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में…
पूरी खबर पढ़ें →
बेतनटी, 25/11: शादी का झूठा वादा कर एक युवती के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।