Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

नंदगंज के धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी.

25 Nov 2026, 05:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

खबर गाजीपुर से
पक्के मकान में मिले दोनों के खून से लथपथ शव, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जांच में जुटी पुलिस।

गाजीपुर। जनपद के थाना नंदगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरवां में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पक्के मकान के अंदर मां और बेटी के गला कटे हुए शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान जैबुन निशा पत्नी गुलफाम (40 वर्ष) तथा उनकी 12 वर्षीय पुत्री ऐमन के रूप में हुई है। एक ही परिवार की दो सदस्यों की निर्मम हत्या की सूचना से गांव सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुआ कि मां-बेटी की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मां-बेटी की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की? इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह और हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद क्या कहा, सुनिए।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शामली में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, लगातार हो रहे हादसे ऊन में बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर , युवको की हालत गंभीर शामली रेफर
Shamli25 Nov

शामली में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे, लगातार हो रहे हादसे ऊन में बाइक और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर , युवको की हालत गंभीर शामली रेफर

*ऊन में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर: राजीव और सावन गंभीर घायल, चालक मौके से फरार* झिंझाना थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
कार हटाने को लेकर छिड़े विवाद में चली गोलियां,एक आरोपी गिरफ्तार
Dehradun25 Nov

कार हटाने को लेकर छिड़े विवाद में चली गोलियां,एक आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat November 24, 2026 रायवाला। थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa25 Nov

श्री बंशीधर नगर में नकाबपोशों का आतंक, आधी रात घरों के दरवाजे खटखटाने से दहशत में ग्रामीण

श्री बंशीधर नगर में नकाबपोशों का आतंक, आधी रात घरों के दरवाजे खटखटाने से दहशत में ग्रामीण कई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa25 Nov

बड़ी खबर: डंडई के करके पंचायत में प्रजापति तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

🚨 बड़ी खबर: डंडई के करके पंचायत में प्रजापति तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद डंडई (गढ़वा):…

पूरी खबर पढ़ें →
सीआईए रेवाड़ी को मिली एक और बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।
Rewari25 Nov

सीआईए रेवाड़ी को मिली एक और बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!