Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव

25 Nov 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*4 2 मंडलियों ने बुंदेली परंपरा को दिया जीवंत स्वरूप; लारिया के प्रयासों से प्रदेश में स्थापित हुई दिवारी महोत्सव की अमिट पहचान, बाबा फूलनाथ मेले का पूजा-अर्चना से शुभारंभ; NH-86 से फुलेर मंदिर तक 1.10 किमी सड़क का 87.47 लाख से होगा निर्माण। बुंदेली माटी की सुगंध, बाबा फूलनाथ की आस्था और दिवारी की गूंज भापेल की धरती पर तीनों का ऐसा संगम हुआ, जिसने लगभग चार सौ वर्षों से चली आ रही लोकपरंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

ऐतिहासिक बाबा फूलनाथ मेले में 42 दिवारी मंडलियों के थिरकते कदमों ने बुंदेली लोकसंस्कृति के वैभव को मंच दिया। नरयावली विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया एवं अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की आवागमन सुविधा से जुड़े सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

कार्तिक पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाला भापेल का यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक स्मृति, सामाजिक आत्मीयता और लोकजीवन की धड़कन है। सप्ताहभर चलने वाले मेले में नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा फूलनाथ भगवान शंकर के दर्शन करने पहुंचते हैं।

मंदिर की आस्था, मेले की चहल-पहल और दिवारी की लय भापेल को विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान प्रदान करती है। नरयावली विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया जब से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तब से वे नरयावली के समग्र विकास के साथ-साथ बुंदेली लोककला को संवारने, उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भापेल के ऐतिहासिक मेले में आयोजित दिवारी नृत्य महोत्सव इसी सांस्कृतिक संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

विधायक लारिया के प्रयासों से यह आयोजन स्थानीय उत्सव की सीमाओं से आगे बढ़कर प्रदेश में बुंदेली दिवारी नृत्य की अमिट पहचान स्थापित कर चुका है। लोककलाकारों को मंच, मंडलियों को प्रोत्साहन और परंपरा को सम्मान देने की यह पहल आज भापेल मेले की विशिष्ट पहचान बन गई है।

दिवारी महोत्सव में विधानसभा क्षेत्र की लगभग 42 मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और अनुशासित सामूहिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। हर मंडली के कदमों में वर्षों का अभ्यास, लोकविश्वास और अपनी माटी के प्रति आत्मीयता दिखाई दी।

दर्शकों की तालियों और उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप दिया। दिवारी केवल नृत्य नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के ग्रामीण जीवन, वीरता, उल्लास और सामूहिक चेतना की अभिव्यक्ति है।

आधुनिकता के विस्तार के बीच अनेक पारंपरिक लोककलाएं धीरे-धीरे मंच और अवसरों से दूर होती जा रही हैं। ऐसे समय में भापेल का यह महोत्सव लोककलाकारों को सम्मान, परंपरा को पहचान और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने उद्बोधन में बुंदेली लोकसंस्कृति और दिवारी जैसी पारंपरिक कलाओं के संरक्षण-संवर्धन की महत्ता पर बल दिया।

उन्होंने लोककलाकारों के सम्मान, सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने की भावना को रेखांकित किया। मेले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता के साथ क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को भी उन्होंने आवश्यक बताया।

राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में भापेल के ऐतिहासिक मेले और दिवारी महोत्सव को बुंदेली संस्कृति की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। उन्होंने लोककलाओं को जनजीवन के बीच जीवंत बनाए रखने, कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की भावना को रेखांकित किया।

मेले में उमड़ी सहभागिता और मंडलियों की प्रस्तुतियां इस बात का प्रमाण रहीं कि लोकसंस्कृति आज भी समाज को जोड़ने की सामर्थ्य रखती है। मेले के शुभारंभ अवसर पर NH-86 मुख्य मार्ग, भापेल से सिद्ध क्षेत्र फुलेर (फुलेर टोला) तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस मार्ग की कुल लंबाई 1.10 किलोमीटर यानी 1100 मीटर है तथा स्वीकृत निर्माण लागत 87.47 लाख है। सड़क निर्माण से फुलेर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्ग से बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

बाबा फूलनाथ मेले सहित धार्मिक एवं ग्रामीण आवागमन के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को सुगम पहुंच उपलब्ध होगी। यह कार्य आस्था के केंद्रों तक पहुंच, ग्रामीण संपर्क और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

दिवारी नृत्य महोत्सव में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, म.प्र. कुश बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला महामंत्री चैन सिंह, आफीसर यादव, नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल, श्याम सुंदर मिश्रा,सुखदेव मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, एड.

हरिराम सिंह, सोहन लोधी, सौरभ केशरवानी, अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, एड. वीनू राणा, अंशुल लारिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष मीना राजू आदिवासी, हरिओम केसरवानी, बलराम साहू, मुरारी यादव, अशोक सिंह ढाना, राजकुमार सिंह सुमरेड़ी, रामजी राजपूत, नारद यादव, बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, डेलन सिंह, अरुण सिंह, दादा राजकुमार सिंह, भरत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राम सिंह मारा, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मंच संचालन कृष्ण मुरारी यादव ने किया। भापेल का यह दिवारी महोत्सव एक बार फिर संदेश दे गया कि संस्कृति का संरक्षण केवल इतिहास को याद करने से नहीं, बल्कि उसे वर्तमान में जीने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने से होता है।

बाबा फूलनाथ की नगरी में दिवारी की थाप ने लोकआस्था, परंपरा और विकास को एक सूत्र में बांधते हुए बुंदेली विरासत के गौरव को नई ऊर्जा दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sagar25 Nov

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
*वीर अहीर सपूत देवायत आपा बोदर के गढ़ बोडीदार में 18 नवंबर को शौर्य दिवस शोभा यात्रा भव्य रूप से मनाई गई* गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित बोडिदार (देवायत गढ़) में अहीर सेवा स
कटनी से फोर्टीफाइड चावल के गायब होने के मामले में खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों का दल करेगा निष्पक्ष जांच, सात दिन में रिपोर्ट तलब;
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में मिला अज्ञात युवक का सिर कटा शव, चाय वेंडर होने की आशंका ट्रैक के पास चाय का कंटेनर मिलने की चर्चा, हादसा या संदिग्ध परिस्थिति में मौत?
फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद
Sagar25 Nov

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने उज्जैन…

पूरी खबर पढ़ें →
जादूगर प्रिंस ने छात्रों से किया संवाद, जीवन में लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया प्रोत्साहित
Sagar25 Nov

जादूगर प्रिंस ने छात्रों से किया संवाद, जीवन में लक्ष्य को हासिल करने के लिए किया प्रोत्साहित

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में पधारे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!