Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मेरठ होटल कांड के आरोपी सलमान का हाफ एनकाउंटर- पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार

25 Nov 2026, 06:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेरठ होटल कांड के आरोपी सलमान का हाफ एनकाउंटर- पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मेरठ होटल कांड के आरोपी सलमान का हाफ एनकाउंटर- पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार –
रोते हुए बोला- सर, गलती हो गई, माफ कर दो-
होटल में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश और शादी का दबाव बनाने का आरोप, फरारी के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा-
मेरठ प्रशासन ने चर्चित होटल किया सीज –

मेरठ।
मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में फरार चल रहे आरोपी सलमान पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी सलमान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और घा*यल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वह कहता सुनाई दे रहा है, "सर, गलती हो गई, माफ कर दो… अब गलती नहीं होगी।"
दरअसल, मेरठ के होटल में एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने, उसे बंधक बनाने और शादी के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया था। आरोप है कि युवती किसी तरह आरोपी के चंगु*ल से निकलकर होटल से बाहर भागी तो सलमान ने सड़क पर उसके साथ मा*रपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान हुई घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी चर्चाओं में आ गया था।
घटना के बाद से ही आरोपी सलमान फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान घेर लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में स*लमान घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एनकाउंटर के बाद सामने आया वीडियो-

मुठभेड़ के बाद सामने आए वीडियो में सलमान रोते-बिलखते हुए पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। आरोपी के इस वीडियो की चर्चा हो रही है।
पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी है। होटल कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Budaun25 Nov

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sagar25 Nov

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Nov

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત

દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थानीय निकाय कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की उठी माँग।
Kasganj25 Nov

स्थानीय निकाय कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की उठी माँग।

निकाय कर्मियों को राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित। ------------------------------------------------------------------------ कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
चुनार देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा
Mirzapur25 Nov

चुनार देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा

देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!