*डिबाई में कपड़े खरीदने आई महिला पर दुकानदार ने लोहे की रॉड से हमला किया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*HEADLINE:*
कपड़े खरीदने आई महिला पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, दुकानदार पर मारपीट का आरोप
*डिबाई (बुलंदशहर) |*
नजदीक क्षेत्र के गांव दोरऊ से कपड़े खरीदने आए दम्पति ग्राहक से विवाद में एक दुकानदार पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमा अपने पति ललित और बच्चों के साथ कपड़े खरीदने दुकान पर गई थीं। बताया जा रहा है कि कपड़े नहीं खरीदने की बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि जैसे ही उमा अपने पति और बच्चों के साथ दुकान से बाहर निकलीं, दुकानदार कथित तौर पर गुस्से में आ गया और हाथ में लोहे की रॉड लेकर दुकान से बाहर आया और उमा पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
घटना के बाद उमा के पति ललित ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिबाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस की मदद से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मिली जानकारी और घटनास्थल के हालात के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*- जिला संवाददाता अमित वर्मा, डिबाई*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ होटल कांड के आरोपी सलमान का हाफ एनकाउंटर- पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार - रोते…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनौली - लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में…
पूरी खबर पढ़ें →
मेला देखकर लौट रहे बच्चों की ई-रिक्शा को ब्रेजा कार ने मारी जोरदार टक्कर, 10 वर्षीय सेजल गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।