वन स्टॉप सेंटर ने अज्ञात महिला को बेहतर इलाज के लिए कोइलवर में कराया भर्ती, बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वन स्टॉप सेंटर ने अज्ञात महिला को बेहतर इलाज के लिए कोइलवर में कराया भर्ती, बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
रामगढ़ (कैमूर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण को लेकर वन स्टॉप सेंटर, रामगढ़ की ओर से लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 18 नवंबर से केंद्र में आवासित एक अज्ञात महिला को बेहतर चिकित्सकीय उपचार एवं देखभाल के लिए 27 नवंबर की रात 8:41 बजे मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान, कोइलवर (भोजपुर) में सुरक्षित रूप से भर्ती कराया गया। वहां महिला को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं, 28 नवंबर को प्रखंड कुदरा के करमा गांव में वन स्टॉप सेंटर की ओर से सखी वार्ता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा के महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आगे आने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रशासक ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी सहायता, मनोसामाजिक परामर्श और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की अपील की।
वन स्टॉप सेंटर की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र का दीपावली मिलन समारोह* *मंत्री टंकराम वर्मा के तत्वाधान में हुआ यह आयोजन* बलौदाबाजार जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…
पूरी खबर पढ़ें →
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के वी बी जी राम जी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।