लखीमपुर खीरी के पिता-पुत्र ने वर्दी में रचा गौरव का नया अध्याय

लखीमपुर खीरी। हमारेे जिले लखीमपुर खीरी के पिता-पुत्र ने एक साथ अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और जिले का मान बढ़ाया है।
दो पीढ़ियों का एक साथ वर्दी में राष्ट्र के प्रति समर्पित होना ऐतिहासिक है व क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह गौरवपूर्ण अध्याय जिले के कर्नल अंशुमान शर्मा और उनके सुपुत्र असिस्टेंट कमांडेंट विनायक शर्मा ने लिखा है।
कर्नल अंशुमान शर्मा (सुपुत्र डॉ. आर.
एस. शर्मा, वाई.
डी. कॉलेज) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल से प्राप्त की।
वे विद्यालय के पहले बैच के छात्र रहे हैं और उनका नाम विद्यालय के रोल ऑफ ऑनर में सबसे ऊपर दर्ज है। वर्ष 1996 में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से उन्होंने इन्फेंट्री में कमीशन प्राप्त किया।
30 साल के लंबे सेवाकाल में उन्होंने सेना की अनेक कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल नियुक्तियों पर महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में कई अभियानों में सेवा दी, जिनमें ऑपरेशन मेघदूत (सियाचिन), ऑपरेशन विजय (कारगिल), ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड (उत्तरी सीमा) और ऑपरेशन सिंदूर प्रमुख हैं।
वर्तमान में वे पठानकोट (पंजाब) में सेवारत हैं। उनके सुपुत्र असिस्टेंट कमांडेंट विनायक शर्मा का जन्म लखीमपुर में वर्ष 2000 में हुआ।
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मैरीज स्कूल और डीपीएस वसंत कुंज से पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक करने के बाद वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय तटरक्षक में सहायक समादेशक के पद पर हुआ।
उन्होंने प्रारंभिक प्रशिक्षण भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल) से पूर्ण किया। भारतीय तटरक्षक रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला भारत का चौथा सशस्त्र बल है, जो समुद्री सीमाओं, विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और समुद्री पारिस्थितिकी की रक्षा करने के साथ खोज एवं बचाव अभियान चलाता है तथा समुद्री कानूनों को लागू करता है।
असिस्टेंट कमांडेंट विनायक शर्मा वर्तमान में न्यू मंगलौर में तैनात हैं । अपने सेवाकाल में उन्हें दो बार विदेशी तैनाती का अवसर भी मिला है।
थल से लेकर समुद्र तक राष्ट्र की सुरक्षा में जुटे यह पिता-पुत्र की जोड़ी अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीवंत मिसाल है। लखीमपुर खीरी की मिट्टी से निकले इन दोनों अधिकारियों की सफलता आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






