

+++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज ++++++++++++
नागपुर, गुरूवार 11 सितंबर 2025-: नागपुर शहर में कल बीती रात को अपराधियों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कल बीती रात में नागपुर शहर के जरीपटका थानान्तर्गत कड़वी चौक के पास नकाबपोश लुटेरों ने एक व्यापारी को गोली मारते हुए पचास लाख रूपय नकदी लूटकर भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में व्यापारी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में घायल व्यापारी की पहचान मेकसोबाग निवासी राजू रूपचंदानी के रूप में की गई। जानकारी अनुसार व्यापारी राजू एक गुजराती कंपनी में डेटा फंडिंग का कार्य करता है, और नागपुर शहर के दस नंबर पुलिया के पास उसकी एक अनाज की दुकान भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी अपनी मोपेड वाहन से रकम लेकर अपने घर की ओर जा रहा था, इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने व्यापारी का पीछा किया , जबकि कड़वी चौक पर भी पहले से ही दो नकाबपोश बदमाश उसक इंतजार कर रहे थे।। प्राप्त जानकारी अनुसार इन अपराधियों ने पहले व्यापारी पर स्प्रे का उपयोग कर उससे रूपय से भरा बैग छीनने की कोशिश की परन्तु जब सफल नही हुए तो व्यापारी पर गोली चला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी पर तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि की गई है जिसमे से एक गोली व्यापारी राजू के हाथ पर और दूसरी गोली उसके पीठ पर लगी। इस घटना से गंभीर रूप से घायल व्यापारी राजू को तत्काल मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी तुरंत ही मौके वारदात पर पहुंचे और जांच पड़ताल शूरू कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन अपराधियों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगे हुए कई स्मार्ट सिटी कैमरे बंद भी पाए गए। इस प्रशासन की कानून और सुरक्षा व्यवस्था भी उजागर होती है। शहर दिनोंदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। अपराधियों बदमाशों को शासन प्रशासन कानून पुलिस का डर नहीं रह गया है। दिनोंदिन बढ़ती इन घटनाओं से शहर के आम नागरिकों को अब भय, चिंता भी होने लगी है। घर से बाहर निकलने पर पता नहीं कब कहां कौन सी घटना हो जाए। शासन प्रशासन पुलिस को इन अपराधिरों से सख्ती से जवाब देना चाहिए नहीं तो ऐसी घटनाएं बढ़ती ही जायेंगी। नागपुर एक शांतिपूर्ण वातावरण वातावरण वाला शहर है। परंतु अब लगने लगा है यहां आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था अब खत्म हो रही है। शासन प्रशासन को इन अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कड़े प्रबंध करने होंगे। अन्यथा अपराधी ऐसे ही घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे और आम जनता इन अपराधियों के अपराधिक चक्की में पिसते रहेंगे।












