ऑपरेशन सवेरा: सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 120 ग्राम अवैध चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार


ऑपरेशन सवेरा: सहारनपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 120 ग्राम अवैध चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
सहारनपुर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए तीनों जनपदों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नेमचन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल के पीछे वाली रोड स्थित सरकारी ट्यूबवैल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इंतजार उर्फ बाबर पुत्र इसरार उर्फ साना निवासी मोहल्ला अम्बेहटापीर थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी में मु0अ0सं0 136/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके नशे के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 403/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना नकुड़, मु0अ0सं0 194/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गंगोह, तथा मु0अ0सं0 279/16 धारा 147/149/336 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना नकुड़ शामिल हैं। इसके अलावा अब उसके खिलाफ थाना जनकपुरी में एनडीपीएस एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना जनकपुरी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक श्री राजकुमार, हेड कांस्टेबल 580 उस्मान, कांस्टेबल 2343 संदीप और कांस्टेबल 2532 गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर
🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083
🔥 सच्चाई के साथ… हर खबर आपके बीच…
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






