सिंगरौली: सनातन रक्षा मंच ने विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: सनातन रक्षा मंच ने विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली। सनातन रक्षा मंच के बैनर तले जिले में बढ़ती नशाखोरी, अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार, लव जिहाद, लैंड जिहाद, गौ-तस्करी, धर्मांतरण, अवैध कबाड़खानों, सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के प्रसार, स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों तथा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सनातन रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन धर्म संरक्षण, गौ संरक्षण एवं राष्ट्र संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करता है तथा समाज में बढ़ रही विभिन्न आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को लेकर लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है। मंच का आरोप है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस, हिरोइन एवं अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा है, जिससे चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य अपराधों में वृद्धि हो रही है।
ज्ञापन में मांग की गई कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों की नियमित जांच कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सनातन रक्षा मंच ने पुलिस प्रशासन से सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया। संगठन ने कहा कि वह समाज हित एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश की सभी…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा (नि प्र) भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत शाखा जावरा द्वारा 501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
संडावदा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम संडावदा में भगवान श्रीकृष्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।