Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले के मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

10 Jun 2026, 10:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260610 WA0082

IMG 20260610 WA0011 IMG 20260610 WA0019

डीडवाना-कुचामन, जिले में  राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को विशेष पूजा- अर्चना कार्यक्रम का आयोजन जिले के मंदिरों में किया गया। 

 इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित शीतल कुण्ड मन्दिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसरों को विशेष रूप से सजाया गया। उक्त कार्यक्रमों में आमजन की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही।

देवस्थान विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा मंदिरों में बुधवार को विशेष आयोजन हुए। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना करते हुए आमजन के उत्तम स्वास्थय और लोक मंगल की कामना की। जिला मुख्यालय स्थित शीतल कुण्ड बालाजी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, जितेंद्र सिंह जोधा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों व आमजन ने पूजा-अर्चना एवं हवन कर प्रदेश में खुशहाली, जनकल्याण एवं लोकमंगल की कामना की गई।

इसी तरह से जिले के सभी उपखंड पर भी मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किये गए। लाडनूं के मुरली मनोहर मन्दिर में, कुचामन के डूंगर वाले बालाजी मन्दिर में, नावां के भींवडा नाड़ा बालाजी मन्दिर में, मकराना के तुरतपुरी माता मन्दिर, गुणावती में तथा परबतसर के गणेश मन्दिर में विशेष पूजा- अर्चना कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान

आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की सहभागिता रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि 12 सितंबर 2026 लोक अदालत की तैयारियाँ जोरो पर, नोडल ऑफिसर ने आहुत की बैठक
Sant Kabir Nagar05 Sep

रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि 12 सितंबर 2026 लोक अदालत की तैयारियाँ जोरो पर, नोडल ऑफिसर ने आहुत की बैठक

संतकबीर नगर जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में लोक अदालत के नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-V द्वारा न्यायिक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya05 Sep

गया में 7सितंबर को आयोजित होगा TEJAS कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप मार्गदर्शन l

गया में 7 सितंबर को आयोजित होगा ‘TEJAS’ कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप मार्गदर्शन जिला उद्योग केंद्र एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन
Ranchi05 Sep

JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l झारखंड में 9 साल बाद जेटेट…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)05 Sep

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार भभुआ/कैमूर, 05 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!