

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम पंचायत बालिया से हुआ। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी उपस्थित रहे।
शिविर में पचांयत राज विभाग की और से गांव ब्लाक विकास के ही चार परिवारों को मौके पर ही पट्टे जारी कर आबादी भूमि में रहने का हक दिया गया।
विकास अधिकारी श्रवण जाखड़ ने बताया कि ग्राम बालिया के निवासी हनुमान राम नायक,अशोक कुमार नायक,उमर ईस्माईल एवं हनीफ जमालदीन को शिविर में पट्टे प्रदान किये गए।
इस पर लाभार्थियों ने ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर ही निवास के पट्टे मिलने पर राज्य सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।
[yop_poll id="10"]









