A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशमौसम और स्वास्थ्यराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिले में “स्टॉप डायरिया अभियान” का आयोजन

16 जून से 31 जुलाई तक होगा अभियान का आयोजन

IMG 20260614 WA0005डीडवाना-कुचामन, जिले में आगामी 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक “स्टॉप डायरिया अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान होने वाले दस्त एवं डायरिया रोग की रोकथाम, बचाव तथा उपचार के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मानसून के मौसम में जलजनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है, जिनमें डायरिया प्रमुख है। अभियान के तहत जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आशा सहयोगिनियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों के परिवारों को डायरिया से बचाव, स्वच्छता, हाथ धोने की आदत तथा ओआरएस और जिंक के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को ओआरएस पैकेट एवं जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि अभियान की थीम “डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान” रखी गई है। जिले की सभी चिकित्सा संस्थाओं पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे, जहां आमजन को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, भोजन को ढककर रखें तथा दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर ओआरएस का सेवन शुरू करें।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!